कोरोना ड्यूटी नहीे करने वाले 70 से अधिक शिक्षको को नोटिस, उपस्थिति पत्रक के बिना नहीं मिलेगा वेतन

Ads

कोरोना ड्यूटी नहीे करने वाले 70 से अधिक शिक्षको को नोटिस, उपस्थिति पत्रक के बिना नहीं मिलेगा वेतन

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण और संक्रमितों की मौत के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए सरकार ने शिक्षकों की क्वारंटाइन सेंटरों में लगाई थी, लेकिन कुछ शिक्षक ड्यूटी करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Read More: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदेश के बेरोजगारों से मांगनी चाहिये माफी, उनके राज में पढ़े-लिखे युवा कर रहे थे पलायन

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 70 से अधिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन ये ड्यूटी से गायब थे। मामले की जानकारी होने पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

Read More: जोर से बात करने से हो सकता है कोरोना, सामान्य आवाज में ही करें बात, इस राज्य के विधानसभा अध्यक्ष ने दी नसीहत

साथ ही यह भी कहा गया है कि इंसिडेंट कमंडर से उपस्थिति पत्रक लिए बिना कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने किया ’गोधन न्याय योजना एप’ का लोकार्पण, ऑनलाइन मिलेगी गोबर विक्रय की जानकारी