सुकमा के बाद जगदलपुर के संवेदनशील इलाकों में दिखा ड्रोन.. देखें

Ads

सुकमा के बाद जगदलपुर के संवेदनशील इलाकों में दिखा ड्रोन.. देखें

  •  
  • Publish Date - January 22, 2020 / 07:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

रायपुर। बस्तर में सीआरपीएफ कैंप के उपर ड्रोन मंडराने का तिलिस्म अभी टूटा नहीं है, उसकी जगह अब जगदलपुर में संवेदनशील इलाकों में ड्रोन दिखाई देने लगे हैं। मामला जगदलपुर एयरपोर्ट सिविल लाइन और थानों के आसपास का है। IBC24 के पास सुकमा की तरह दिखने वाले चमकते ड्रोन की तस्वीर कैमरे में कैद की गई है। यह क्या है अब तक इसका अंदाजा नहीं लगा है लेकिन संवेदनशील इलाकों में जिस तरह से यह अनजान चीजें दिखाई दे रही हैं उसने कई सवाल खड़े किए है।

 

पढ़ें- कश्मीर-लद्दाख-उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद मौसम ने ली करवट, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई राज्यों म…

बस्तर में नक्सल प्रभावित इलाका हो या संभाग मुख्यालय के संवेदनशील इलाके, इन सभी जगहों पर आसमान में रात में चमकती चीजें सुरक्षा एजेंसियों को परेशान कर रही हैं। वैसे अब तक इस मामले में सबसे पहले सीआरपीएफ ने गंभीरता से लिया और कैंप पर यूं मंडराते खतरे को तुरंत ही गोली मार गिराने का निर्देश मिल गया। लेकिन 6 महीने के भीतर ही दोबारा यह चमकती चीज रात में दोरनापाल और पूसवाड़ा कैंप के ऊपर देखी गई। लेकिन इसकी ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि कोई भी कुछ कर नहीं सका पर मामला दोरनापाल का ही नहीं यह हाल बस्तर में भी है। यहां तो एक नहीं बल्कि दो चमकती चीजें आसमान में उड़ती दिखाई दी।

पढ़ें- सीएम बघेल के दिल्ली दौरे के कारण मंत्रियों से अब चर्चा 6 फरवरी तक, …

आईबीसी सबसे पहले इसकी साफ तस्वीरें आपको दिखा रहा है। बहुत ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से आसमान में चमकते बड़े तारे की तरह दिखाई देने वाली चीज कैमरे पर बिल्कुल अलग साफ दिखाई देने लगी है। आईबीसी 24 के कैमरे में यह तस्वीर ज्यादा साफ कैद हुई है जब इसे शूट किया गया तब एयरपोर्ट के नजदीक और बोध घाट थाने के ऊपर दिखाई दी। कई बार इसकी जगह बदलती रही और अगले दो-तीन दिनों तक लगातार यह नजारा दिखाई दिया हमने पुलिस महा निरीक्षक को इसकी सूचना भी दी उन्होंने आशंका जताई कि ये युएवी हो सकता है, क्योंकि रात में भी कई बार सुरक्षा एजेंसियां यूएवी उड़ाती हैं, और यह मामला इतना गोपनीय होता है कि इसकी पुष्टि मीडिया में नहीं की जा सकती।

पढ़ें- डीजी माहेश्वरी सीआरपीएफ और पुलिस अफसरों की लेंगे बैठक, नक्सलियों के…

सीजी पीएससी के रिजल्ट जारी