बुरे फंसे कवासी लखमा, निर्वाचन आयोग ने ​थमाया नोटिस, जानिए क्या है मामला

बुरे फंसे कवासी लखमा, निर्वाचन आयोग ने ​थमाया नोटिस, जानिए क्या है मामला

बुरे फंसे कवासी लखमा, निर्वाचन आयोग ने ​थमाया नोटिस, जानिए क्या है मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 16, 2019 3:12 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में विवादित बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ निर्वाचन आयोग लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री को विवादित बयान देने के चलते आयोग ने नोटिस थमाते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। यह नोटिस कांकेर निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया है।

Read More: कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के खिलाफ इसे उतारा चुनावी मैदान में, 2 राज्यों के 3 उम्मीवारों की सूची जारी

दरसअल आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को मंत्री लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि ईवीएम मशीन में दूसरा और तीसरा बटन दबाते ही आपको झटका लगेगा। साथ ही उन्होंने सभा में मौजूद जनता से पहला बटन दबाने की अपील की।

Read More: CM कमलनाथ बोले- जब नरेंद्र मोदी पैंट और पैजामा पहनना नहीं सीखे थे तब से…

इससे पहले सोमवार को भी लखमा ने भानुप्रतापपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डॉ रमन सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने रमन सिंह को फर्जी डॉक्टर बताया था। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा देखा गया है कि किसी नेता ने विवादित बयान दिया हो।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"