बलौदाबाजार। राज्य सरकार ने 11 जून को रेड ग्रीन और ऑरेंज जोन की नई सूची जारी की। इस सूची में बलौदाजार को ग्रीन जोन में रखा है। जिले लेकर अब लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि जिलों में 120 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद भी ग्रीन जोन में रखा है।
Read More News: शनिवार और रविवार को बंद रहेगी राजधानी, गृह मंत्री बोले- प्रदेश में काबू में हैं कोरोना की स्थिति
जिले में बलौदा बाजार विकासखंड का गांव धाराशिव कोराना हॉट-स्पॉट बना हुआ है। सिर्फ गांव धाराशिव से ही 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
Read More News: AIIMS से फरार होकर अपने गांव पहुंचा कोरोना मरीज, अपनी मां से पैसे लेकर लौटा
बलौदा बाजार जैसे अति संवेदनशील नगर को ग्रीन जोन में रखने से सामाजिक संक्रमण तीव्र गति से फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं लोगों में इसे लेकर नाराजगी नजर आ रही है।
Read More News: ईट भट्टे की आग में झुलसने से संचालक और मजदूर की मौत, पुलिस ने बरामद…