मेकाहारा अस्पताल में महिला सफाई कर्मचारी की मौत, परिजनों ने ठेका कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Ads

मेकाहारा अस्पताल में महिला सफाई कर्मचारी की मौत, परिजनों ने ठेका कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

  •  
  • Publish Date - April 15, 2020 / 09:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

रायपुर । राजधानी रायपुर के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल में एक महिला सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। महिला सफाईकर्मी की अस्पताल की चौथी मंज़िल पर चक्कर आने से मौत होना बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान सेना ने की गोलीबारी, हमले में …

परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के आरोप के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान महिला सफाईकर्मी को जबरन ड्यूटी पर बुलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन 2.0 के पहले दिन शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में…

महिला की मौत के बाद ठेका कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल में ठेका कर्मचारी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।