स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर चार दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, खेल प्रतिस्पर्धा में जुटेंगे हजारों खिलाड़ी

Ads

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर चार दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन, खेल प्रतिस्पर्धा में जुटेंगे हजारों खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - January 11, 2020 / 03:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

रायपुर । स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रविवार से राजधानी रायपुर में चार दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। महोत्सव के तैयारियों के संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए खेल व युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल अनुसुईया उईके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

ये भी पढ़ें- JNU हिंसा: दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्धों की जारी…

कार्यक्रम में बॉक्सर विजेंदर सिंह भी शामिल होंगे। मंत्री पटेल ने बताया कि महोत्सव में प्रदेशभर के 6,521 प्रतिभागी 821 विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़ एवं चाल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, डंडा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें- पूरे देश में लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून, सरकार ने जारी किया नोट…

छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया गया है।