ग्वालियर: प्रदेश में गौवंश की रक्षा को लेकर पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। मंत्री लाखन सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश की 10 लाख निराश्रित गोवंश के लिए सरकार गौशाला बनाएगी। जनवरी माह के आखिरी सप्ताह तक मध्यप्रदेश में 1000 गौशालाएं तैयार कर लिया जाएगा।
Read More: 31 दिसंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही मिलेगा इस स्कीम का फायदा, जानिए अभी
इस दौरान उन्होंने आगे कहा है कि सीएम कमलनाथ ने 3000 गौशालाओं को और बनाने का लक्ष्य दिया है। डेढ़ से दो साल में पूरे निराश्रित गोवंश को गौशाला में पहुंचाएंगे। ग्वालियर में वर्तमातन में 27 गौशालाओं का निर्माण हो रहा है। ग्वालियर के पनिहार में नौनालंदा में 500 बीघा जमीन में हो रहा गौशाला का निर्माण।
बता दें प्रदेश में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित करने के लिए सीएम कमलनाथ ने बीते दिनों गौशाला निर्माण कर उन्हें आश्रय देने का ऐलान किया था। वहीे, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को ट्वीट कर गायों की सुरक्षा के लिए गौशाला निर्माण करवाने का निवेदन किया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सड़कों पर बैठी गायों की तस्वीर भी शेयर की थी।
Read More: IND v WI: T20 के बाद भारत ने जीता वन-डे सीरीज, ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरो