अतिक्रमण तोड़ो अभियान: गुंडा-बदमाशों के 15 अवैध कब्जों को तोड़ने में जुटा निगम, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

Ads

अतिक्रमण तोड़ो अभियान: गुंडा-बदमाशों के 15 अवैध कब्जों को तोड़ने में जुटा निगम, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 04:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गुंडों के खिलाफ अतिक्रमण तोड़ो अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज बदमाश मुख्तयार के अवैध निर्माण पर निगम अमले ने कार्रवाई की है। यहां एलआईजी लिंक रोड और विजयनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण को निगम अमला धराशायी करने में जुटा हुआ है।

Read More News:  जीरम मामले में NIA की कार्यप्रणाली पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- न खुद जांच कर रही है और न हमें जांच करने दे रही

जानकारी के अनुसार मुख्तयार लोगों को डरा धमकाकर अवैध कब्जा करता था। उसके खिलाफ कई केस सामने आए हैं। वहीं अब शिवराज सरकार अतिक्रमण तोड़ो अभियान के तहत अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1842 नए संक्रमितों की पुष्टि

बता दें कि निगम प्रशासन ने 15 अवैध कब्जों की लिस्ट तैयार की है। जिस पर आज नगर निगम का बुलडोजर चलेगा। कार्रवाई के चलते मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर निगम की टीम और भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

Read More News: पीएम मोदी ने भारत की वैक्सीन की रणनीति की समीक्षा, मंजूरियों और खरीद से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

शुक्रवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अरुण वर्मा, मनोहर वर्मा और लकी वर्मा के अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। टीम ने मालीपुरा पर बने 2 मकानों को जमींदोज किया। आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 अपराध दर्ज है।

Read More News:  GST इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 38 करोड़ की GST चोरी के मामले में कोयला कारोबारी सहित दो गिरफ्तार