बिलासपुर। आईजी रतनलाल डांगी पुलिस कर्मियों और युवाओं को फिट रहने के लिए लगातार प्रेरित करते रहते हैं। वहीं अब फिटनेस से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त हिट हो गया है। महज 5 दिन में ही यह वीडियो 1 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुका है।
Read More News: कोरोना वैक्सीन पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- Co-Vaccine ने भेजें
बीते रविवार को जारी किए 15 सेकंड के वीडियो में उन्होंने युवकों के लिए संदेश दिया है। इस वीडियो में आईजी रतनलाल डांगी फिट रहने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ आईजी ने एक सुंदर बात भी कही है। लिखा कि “कोई भी एक दिन में परफेक्ट नहीं बन सकता है इसलिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए।” प्रेरणा हर दिन काम करने से ही आती है।”
Read More News: बिजली बिल का ऑनलाइन भूगतान करने पर मिलेगी 20 रुपए तक की छूट, एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे कैश काउंटर
वीडियो को अब तक 40 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने इसे शेयर किया है। इस तरह यह वीडियो एक करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुका है। बता दें कि आईजी का यह दूसरा वीडियो है इससे पहले 5 फरवरी को भी फिटनेस से जुड़ा वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था। आईजी के इस मुहिम की लोगों ने जमकर तारीफ की है।
Read More News: आंगनबाड़ी को प्ले स्कूल बनाने का सपना होगा साकार, जिला कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने की