तेंदूपत्ता कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, 8-9 जगहों पर सर्वे

Ads

तेंदूपत्ता कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, 8-9 जगहों पर सर्वे

  •  
  • Publish Date - April 9, 2019 / 11:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े तेंदूपत्ता कारोबारी जोगराज चांडक के यहां आयकर विभाग ने मंगलवार को दबिश दी। मिली जानकारी के मुताबिक जोगराज चांडक के लगभग 8-9 ठिकानों पर विभाग सर्वे की कार्रवाई कर रहा है।

इन 8 से 9 ठिकानों में रायपुर के फाफाडीह स्थित एक जेआर ट्रेडर्स नाम का संस्थान भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेंदूपत्ता कारोबारी जोगराज चांडक के पास एक कोल्ड स्टोरेज भी है। जोगराज चांडक के बारे में ये भी जानकारी मिली है कि उनका संबंध में बस्तर के एक बड़े वनोपज कारोबारी से है और उस कारोबारी के यहां भी कुछ दिन पहले आयकर विभाग की कार्रवाई हुई थी।

यह भी पढ़ें : मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू पहुंचे बालोद, मतदाता जागरूकता अभियान को दिखाई हरी झंडी 

गौरतलब है कि आयकर विभाग की दो अलग-अलग टीमों ने पिछले माह जगदलपुर के कारोबारियों के घर छापेमारी की थी। रायपुर और दुर्ग आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी थी।