रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Read More News: राकेश टिकैत की महापंचायत से पहले राजस्थान सरकार ने जगह-जगह पर लगवाए चेक पोस्ट, दिए ये निर्देश
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आर्थिक उन्नति के साथ ही घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं।
Read More News: मजाक-मजाक में नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर में भर दी हवा, मौत, तीन आरोपियों ने दिया
हमें चाहिए कि परिवार में बेटियों को शिक्षित करें और प्रगति का हर अवसर प्रदान करें। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के प्रति नजरिए में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति होगी।
Read More News: राकेश टिकैत की महापंचायत से पहले राजस्थान सरकार ने जगह-जगह पर लगवाए चेक पोस्ट, दिए ये निर्देश