कमलनाथ- शिवराज के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की ताबड़तोड़ रैलियां, सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए करेंगे प्रचार

Ads

कमलनाथ- शिवराज के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की ताबड़तोड़ रैलियां, सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए करेंगे प्रचार

  •  
  • Publish Date - May 5, 2019 / 01:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

भोपाल। रविवार को मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का प्रचार उफान पर रहेगा। आज CM कमलनाथ सागर जिले की खुरई विधानसभा के मालथौन पहुंचेंगे और वहां पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो विदिशा जिले की कुरवाई और शमशाबाद में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से सागर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होंगे। शाम 6 बजे भोपाल पहुंचकर बाणगंगा गैस राहत अदालत के पास वार्ड 25 में सभा को संबोधित करेंगे, शाम 7 बजे पंचशील नगर, शनि मंदिर के पास वार्ड 45 में सभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- आतंकियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, कार लेकर हुए फरार

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल आज भोपाल में जनसभा करेंगे साथ ही वो प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। वो गुना में दोपहर 1 बजे और देवास जिले के खातेगांव में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद खातेगांव से भोपाल पहुंचकर शाम 4.25 बजे लखनऊ रवाना होंगे। इधर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इंदौर पहुंचकर उज्जैन में 4 बजे जनसभा लेंगे, और शाम 6.30 बजे भोपाल के होटल जहांनुमा पैलेस में प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करेंगे।

दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?