‘माफियाओं से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश, 15 साल में 11 प्रकार के माफियाराज पनपें’

Ads

'माफियाओं से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश, 15 साल में 11 प्रकार के माफियाराज पनपें'

  •  
  • Publish Date - January 24, 2020 / 06:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। सूबे के मंत्री पीसी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य को माफियाओं से मुक्त होने की जानकारी दी। पीसी शर्मा के मुताबिक 15 साल में माफिया राज की जड़ें राज्य में मजबूत हुईं। मंत्रीजी के मुताबिक यहां 11 प्रकार के माफिया पनपे हैं।

 

पढ़ें- इस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने बनाई ‘लखटकिया सोलर कार’, एक बार चार…

इनमें ड्रग माफिया, भूमाफिया, वसूली, फिरौती, मिलावट, रेत ब्लैकमेल, माइनिंग, शराब माफिया शामिल हैं। मंत्रीजी ने आगे बताया कि रेत में कुल 243 करोड़ का रेवेन्यू आता था। अब 1300 करोड़ आ रहा है, जितना सालभर में रेवेन्यू आता था उतना अकेले होशंगाबाद में फाइन किया गया है।

पढ़ें- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020: राष्ट्रपति कोविंद के हाथों सम्मानित हुई मध्यप्रदेश की द

इधर इंदौर में गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी प्रेस वार्ता कर माफिया राज को खत्म करने को लेकर की गई कार्रवाई पर कमलनाथ सरकार की प्रशंसा की। बाला बच्चन ने कहा कि सरकार को विरासत में गुंडों और अपराधों की जानकारी मिली है।

पढ़ें- कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बटी पंजाब मेल, 7 डिब्बों को जंगल में…

कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए कई काम किए हैं। गृह मंत्री के मुताबिक भाजपा सरकार में भू माफिया का कब्जा था। भगवान की जमीन पर भी माफियाओं ने कब्जा कर रखा था। हमने मंदिरों की करीब 200 एकड़ जमीन को मुक्त कराया। 11 तरह के माफियाओं को चिन्हित किया, जिसकी शुरुआत हमने इंदौर से की है।

पढ़ें- ट्रक और ऑल्टो की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर