पूर्व मंत्री कंसाना के बेटे की गिरफ्तारी वारंट मामले में मंत्री सारंग बोले- कांग्रेस सरकार के दबाव में SP ने किया इनाम का ऐलान

Ads

पूर्व मंत्री कंसाना के बेटे की गिरफ्तारी वारंट मामले में मंत्री सारंग बोले- कांग्रेस सरकार के दबाव में SP ने किया इनाम का ऐलान

  •  
  • Publish Date - February 24, 2021 / 05:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे कप्तान सिंह उर्फ़ बंकू और रिश्तेदार उम्मेद सिंह कंसाना सहित मुरैना जिले रेत माफिया के खिलाफ राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है।

Read More News: यहां घटना होने से पहले पहुंची पुलिस, बचा लिया महिला और दो बच्चों को फांसी के फंदे से

धौलपुर पुलिस ने इनके रसूख के चलते अब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं होना बताया है, ऐसे में इनके खिलाफ दो हजार रु का इनाम और दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। चंबल नदी में बेखौफ चल रहे अवैध रेत माफिया से सिर्फ मुरैना ही नहीं राजस्थान के धौलपुर के पुलिस अधिकारी भी परेशान हैं।

Read More News:  जहां-जहां पांव पड़े राहुल गांधी के, तहां-तहां कांग्रेस का बंटाधार, उत्तर को मुक्त कर चले दक्षिण की ओर:

धौलपुर एसपी केशर सिंह ने चंबल आईजी मनोज और मुरैना पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा है जिसमें पूर्व मंत्री एंदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू और रिश्तेदार उम्मेदा के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट की जानकारी दी है। दोनों पर पूर्व में ही राजस्थान पुलिस पर हमले के चलते दो-दो हजार का इनाम घोषित है।

मंत्री सारंग बोले- सरकार के दबाव में जारी हुआ वारंट

मामले पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। सरकार के दबाव में धौलपुर SP ने इनाम का ऐलान किया है। आगे कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे हैं। इसलिए गिरफ्तरी वारंट जारी हुआ है। BJP का कोई भी नेता, कार्यकर्ता अवैध खनन में शामिल नहीं है।

Read More News: 17 गांव के बाद अब गायब हुआ तालाब का 4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र! रसूखदारों को फायदा पहुंचाने रचा गया षडयंत्र?

कांग्रेस ने बोला हमला

कंसाना के बेटे के मामले में कांग्रेस ने ट्वीट लिखा कि शिवराज के पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक बीजेपी नेता एंदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू कंसाना को माफिया घोषित करते हुए 2000 का इनाम और गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया है। शिवराज जी, कुनबा बढ़ाने के चक्कर में डाकुओं से रिश्ता कर बैठे? अब इन्हें गाड़ोगे या ये तो “घर की बात” है?

Read More News: नाइट कर्फ्यू का आदेश हुआ स्थगित, जबलपुर कलेक्टर ने आज ही जारी किया था निर्देश