भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार बदलते मौसम के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है। बदले गए टाइम टेबल के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूल 1 अप्रैल से 7 बजे से 12.30 तक संचालित होंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। बता दें बीते दिनों मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि आगामी दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तपमान में बढ़ोतरी होगी साथ ही लू चलने की भी संभावाना है।
Read More: दिग्विजय का तंज, कहा- भोपाल से नरेंद्र मोदी लड़ें चुनाव, नरेंद्र सिंह तोमर से नहीं चलेगा का काम
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग ने भी प्रदेश के स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे का समय निर्धारित किया जाएगा।