भोपालः तबादलों को लेकर सियासी गलियारों में मचे घमासान के बाद शिवराज सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 9 आईएएस अफसरों का नाम शामिल है। सूची में जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों का नाम शामिल है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।