पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण ने सिंधिया पर बोला हमला, कहा- ज्योतिरादित्य ने घिनौनी विचारधारा के साथ अपने पूर्वजों को सलामी दी है..

Ads

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण ने सिंधिया पर बोला हमला, कहा- ज्योतिरादित्य ने घिनौनी विचारधारा के साथ अपने पूर्वजों को सलामी दी है..

  •  
  • Publish Date - March 10, 2020 / 07:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

भोपाल। होली की रंग-अबीर के बीच मध्य प्रदेश में सियासी हुड़दंग मचा हुआ। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावती तेवर सामने आने के बाद कांग्रेस के आला नेताओं के तीखी प्रतिकिया सामने आने शुरू हो गए है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ​सिंधिया के पार्टी छोड़ने को लेकर कड़ा बयान दिया है।

Read More News: कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से सिंधिया देंगे इस्तीफा ! शिवराज को चुना जाएगा विधायक दल का नेता

सोशल मीडिया के जरिए ट्ववीट कर कहा कि सिंधिया द्वारा अपनाए गए चरित्र को लेकर मुझे ज़रा भी अफसोस नहीं है। सिंधिया खानदान ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी जिस अंग्रेज हुकूमत और उनका साथ देने वाली विचारधारा की पंक्ति में खड़े होकर उनकी मदद की थी। आज ज्योतिरादित्य ने उसी घिनौनी विचारधारा के साथ एक बार पुनः खड़े होकर अपने पूर्वजों को सलामी दी है। आने वाला वक़्त अपने स्वार्थों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 15 वर्षों तक किए गए ईमानदारी पूर्ण जमीनी संघर्ष के बाद पाई
सत्ता को अपने निजी स्वार्थों के लिए झोंक देने वाले जयचंदों – मीर जाफरों को कड़ा सबक सिखाएगा।

Read More News: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद, आज शाम हो सकते हैं बीजेपी में शामिल !