दो सिक्युरिटी गार्ड और एक ग्रामीण को नक्सलियों ने 12 दिन बाद किया रिहा, परिजनों ने ली राहत की सांस

Ads

दो सिक्युरिटी गार्ड और एक ग्रामीण को नक्सलियों ने 12 दिन बाद किया रिहा, परिजनों ने ली राहत की सांस

  •  
  • Publish Date - December 12, 2020 / 05:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

बलरामपुर। जिले के सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरईडिह और सरहदी क्षेत्र कुकूद माइंस से 3 लोगों का अपहरण करने के बाद नक्सलियों ने 12 दिन के बाद उन्हें रिहा कर दिया। तीनों अपहृत सकुशल अपने घर लौट आए हैं। इसे लेकर पुलिस ने बयान जारी किया है। कहा कि पुलिस के दबाव के आगे नक्सली झुक गए हैं और इसी कारण इन तीनों को रिहा किया गया।

Read More News: आखिर ये ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का बतंगड़ क्या है? सीएम बघेल के बयान के बाद इस चर्चा पर विराम लगेगा या इसे मिलेगी नई हवा

छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर नक्सलियों की घुसपैठ फिर से शुरू हो गई है। वहीं नक्सली अपनी पैठ जमाने के लिए हिंडालको में कार्यरत दो सिक्योरिटी गार्ड सूरज सोनी और संजय यादव और ग्राम पंचायत सरईडिह में रहने वाले एक ग्रामीण रामधनी यादव का अपहरण कर सनसनी फैला दी। हालांकि 12 दिन बाद तीनों को छोड़ दिया। 28 नवंबर को तीनों का नक्सलियों ने अपहरण किया था।

Read More News: पन्ना टाइगर रिजर्व में लौटी रौनक, बाघिन ने 21 शावकों को दिया जन्म

बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार सीआरपीएफ की मदद से इलाके की खाक छान रही थी और सरहदी इलाकों में लगातार सर्चिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चला। आखिरकार 12 दिन बाद तीनों को ग्रामीणों ने छोड़ दिया।

Read More News: ‘गोधन न्याय योजना’ बना आय का जरिया, वर्मीकंपोस्ट बेचकर गौठान समिति को 28 हजार रुपए की आमदनी

तीनों अपहरण किए हुए लोग अचानक जंगल से बाहर निकले और घर लौट आए हैं। सकुशल वापसी हो जाने के बाद उनके परिजन खुश है। वही पुलिस ने कहा कि लगातार उनके तरफ से सर्चिंग की जा रही थी और जो दबाव पड़ा था, उसी दबाव के कारण नक्सलियों ने तीनों को रिहा कर दिया है।

Read More News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कर अज्ञात शख्स ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है और ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों का अपहरण करने के बाद नक्सली इन्हें अपने साथ वही ले गए थे और लगातार 12 दिनों तक उन्हें वहीं रखा गया था, नक्सली इन तीनों का अपहरण करने के लिए आए थे, वह हथियारों से लैस थे और उनके पास आधुनिक हथियार थे। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।

Read More News: वर्मी कंपोस्ट की कीमतों में हुआ इजाफा, अब 8 की जगह 10 रुपए में मिलेगा एक किलो खाद