सावधान आ रहा ‘निवार’ तूफान, तीन राज्यों में मचा सकता है तबाही, छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी

Ads

सावधान आ रहा 'निवार' तूफान, तीन राज्यों में मचा सकता है तबाही, छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - November 25, 2020 / 04:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नई दिल्ली। निवार तूफान आज तमिलनाडु के तट से टकराने वाला है। तूफान के असर को देखते हुए तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार निवार तूफान आज शाम साढ़े 5 बजे से पहले 145-150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है। वहीं अगर देरी हुई तो तूफान के कमजोर होने की संभावना है।

Read More News: आसाराम की तर्ज पर कबीर आश्रम, पुलिस ने 6 विक्षिप्त महिलाओं को छुड़ाया, रेप की आशंका

बता दें कि तूफान निवार के तमिलनाडु के तट से टकराने से पहले ही मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में तूफान से पहले बारिश हो रही है। चेन्नई में कुल 129 राहत शिविर बनाए गए हैं। अलर्ट जारी होने के बाद सभी मछुवारे को समुद्र के तट पर नहीं जाने को कहा है। वहीं सभी मछुआरे अपनी-अपनी नावों को बाहर निकाले हैं, मछुवारों के साजो सामानों को सुरक्षित ठिकानों तक ले जाने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है। वहीं खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है।

Read More News:  स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 21 कोरोना मरीजों की मौत, 1829 नए संक्रमितों की पुष्टि

इधर छत्तीसगढ़ में भी निवार तूफान का असर देखने को मिला है। मौसम विभाग के निवार तूफान के मद्देनजर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं किसनों को धान ढक कर रखने का कहा है।

Read More News: पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- शादियां रात 10 बजे तक, नाइट कर्फ्यू 10 बजे से लागू लेकिन शराब दुकानें रात 11 बजे तक चालू?