धार। नागरिकता संशोधन कानून CAA और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर NRC, NPR कानून को लेकर मुस्लिम समुदाय व जयभीम ने विरोध जताया। मनावर में आज बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरुष व बच्चों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
नागरिकता संशोधन कानून CAA ,NRC व NPR को लेकर केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के ख़िलाप जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।
रैली अम्बेडकर चौराहे से गांधी चौराहे होते हुए नाला प्रांगण में पहुंची। नाला प्रांगण में अनिश्चित कालीन के लिए महिला,पुरुष व बच्चे धरने पर बैठे। रैली में मनावर एसडीएम सत्यनारायण दर्रो व एसडीओपी आनन्दसिंह वास्केल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।