रायपुर। NRC और CAA को लेकर पीएल पुनिया ने बड़ा बया दिया है। पुनिया ने कहा है कि इसने देश में एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बना दी है। पुनिया के मुताबिक NRC की हकीकत को असम से समझा जा सकता है। वहां 3 करोड़ की आबादी में 19 लाख नागरिक अपनी नागरिकता सिद्ध नहीं कर पाए।
पढ़ें- सीएम बघेल ने दी सौगात, श्रमिक की मृत्यु पर 1 लाख और दिव्यांगता पर म…
ऐसे लोगों को डिटेंशन कैंप में रखा गया है। पूरे देश में अगर NRC लागू की जाएगी तो 130 करोड़ लोगों में कितने लोगों को डिटेंशन कैंपों में रखा जाएगा। कितने लोगों को दूसरे देशों में भेजा जाएगा, इसे समझा जा सकता है।
पढ़ें- पीएल पुनिया का बड़ा बयान, दो नए जिलों के साथ अब 36 जिला संगठन, अध्य…
पुनिया ने मंदी महंगाई और अर्थव्यवस्था पर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पुनिया ने कहा कि रेलवे ने एक जनवरी को कीमतें बढ़ाकर गिफ्ट दिया है। देश की हालत इनसे संभल नहीं रही है। सरकार को अंदाजा ही नहीं है कि देश को मंदी से उबारने किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। महंगाई और बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है।
पढ़ें- सीएम बघेल ने मजदूरों के साथ मनाया नए साल का पहला दिन, मिठाई खिलाकर …
7 निजी अस्पतालों के लाइसेंस निलंबित