मुरैना। पुलिस को अवैध हथियारों के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को अवैध हथियार रखने और न्यायालय में जब्त कारतूसों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गोपालपुरा इलाके में 3 युवक अवैध हथियारों के साथ खड़े हुए हैं। पकड़ कर पूछताछ करने के बाद पता चला कि हथियार उनको न्यायालय में पदस्थ कर्मचारी के जरिए उपलब्ध कराए गए हैं।
Read More News: आप पाकिस्तान से चीनी और प्याज खरीदते ही हैं, अब किसान भी पाकिस्तान से आने लगे? सीएम उद्धव ठाकरे
पुलिस ने जब आरोपी कर्मचारी को पकड कर पूछताछ की तो पूरे खुलासा हुआ। सभी हथियार सबलगढ़ न्यायलय में काम करने के दौरान वहां से चुराए गए हैं, पकड़े गए आरोपियों से 50 कारतूस, 4 कट्रटा, एक अधिया और एक पिस्टल जप्त हुई।
Read More News: सात समंदर पार पहुंची भूपेश सरकार के दो साल की सफलता की कहानी, अमेरिका में भी जमा छत्तीसगढ़ की वर्चुअल
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों की न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ शुरू की है, पुलिस की मानें तो पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, न्यायालय के कर्मचारी के साथ और कोई न्यायालय का कर्मचारी तो इसमें लिप्त नहीं है।
Read More News: राम वन गमन पथ पर कल से शुरू होगी पर्यटन रथ यात्रा और विशाल बाईक रैली, जिला कलेक्टर ने नागरिकों को दिया