रायपुर। नशे के खिलाफ IBC24 की मुहिम के बाद सलाखों में कैद कोकीन पैडलिंग ने कई अहम खुलासे किए हैं। कोकीन पैडलिंग मामले में गिरफ्तार पैडलर रायडन से पूछताछ के बाद पुलिस को कई नाइजीरियन ड्रग तस्करों के नाम,नंबर और ठिकानों की जानकारी मिली है।
Read More News: BJP कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में मारपीट, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगे आरोप
बता दें कि कोकीन पैडलिंग मामले में गिरफ्तार पैडलर रायडन को पुलिस ने दो दिन के लिए रिमांड पर लिया था। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें कई अहम जानकारी मिली है। जिसके बाद अब पुलिस की कई टीमें महाराष्ट्र और गोवा के लिए रवाना हो रही है।
Read More News: कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता करेंगे चुनावी सभाएं
वहीं कई नाइजीरियन ड्रग तस्करों के नाम,नंबर और ठिकानों की जानकारी पुलिस को मिली है। अलग-अलग टीमें रवाना हुई है। वहीं, पुलिस ने अभी तक क्वींस क्लब के जनरल मैनेजर संभव पारख को रिमांड पर नहीं लिया है। रिमांड पर नहीं लेने से पुलिस की कार्रवाई पर कई बड़े सवाल खड़े हुए हैं।
Read More News: चुनावी सभाओं में कोरोना गाइड का उल्लंघन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने 9 कलेक्टरों और एसपी को भेजा नोटिस