कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ के इस जिले में सार्वजनिक होली समारोह पर लगी रोक, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Ads

कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ के इस जिले में सार्वजनिक होली समारोह पर लगी रोक, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 03:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण ए​क बार फिर तेजी से फैल रहा है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिए गए हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला प्रशासन ने सार्वजनिक होली समारोह पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

Read More: टीवी सीरियल देखने में व्यस्त सास ने खाने बनाने से किया इंकार, बहू ने बुला ली पुलिस, देखें फिर क्या हुआ

जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक होली समारोह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वानों पर प्रशासन ने कार्रवाई का आदेश जारी किया है।

Read More: सरकारी नौकरी: छत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली सैकड़ों पदों पर भर्ती, 4 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई, देखें डिटेल

वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने अनिवार्य कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का आदेश जारी किया है। जारी ​आदेश के अनुसार निगम के 10 जोन में 36 इंसिडेंट अधिकारी के नेतृत्व में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जाएगा। साथ ही 6 घंटे के भीतर हाई रिस्क वाले लोगों का सैंपल लिया जाएगा। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया हे कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए आए लोगों का 24 घंटे के भीतर सैंपल लिया जाएगा।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध, राज्य को जल्द ही मिलेंगी 5.26 लाख नई वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल 1066 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं, 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी और 286 मरीज स्वस्थ हुए थे। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 20 हजार 783 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 10 हजार 838 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 6025 हो गई है।

Read More: दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व सीएम, कहा- क्रिकेट में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, संक्रमण रोकने नहीं किया जा रहा प्रयास