रायपुर: पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने ऐजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग के कार्यों का सीधा संबंध आम जनता से है। इसलिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा पर पूरा किया जाना चाहिए।
मंत्री साहू ने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, भवन ये आम जनता के प्रतिदिन उपयोग से संबंधित निर्माण है। एजेंसी कार्यों की गुणवत्ता समय-सीमा और अधिकतम जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण कराएं। जिससे आम जनता को निर्माण कार्यों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने बैठक में अधोसंरचनाओं से संबंधित स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली और निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान निर्माण एजेंसियों के अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव अनिल राय, ईएनसी अग्रवाल और सभी मुख्य अभियंता भी उपस्थित थे।
Read More: नेता की कार, पसली में फ्रैक्चर, तीन समर्थकों को भी आई गंभीर चोट
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/YPbU8tY2hxE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>