राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी घमासान, भाजपा ने लिया आड़े हाथों तो कांग्रेस उतरी बचाव की मुद्रा में

Ads

राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी घमासान, भाजपा ने लिया आड़े हाथों तो कांग्रेस उतरी बचाव की मुद्रा में

  •  
  • Publish Date - February 24, 2021 / 05:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रायपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए बयान से सियासी घमासान मच गया है। भाजपा ने जहां इसे सियासी मुद्दा बनाते हुए राहुल गांधी को जमकर घेरा। वहीं कांग्रेस राहुल के बयान पर बचाव की मुद्रा में है।

Read More: VIP रोड अपराध का अड्डा! कार्रवाई करने के लिए पुलिस कर रही किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार?

दरअसल, केरल की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि पंद्रह साल तक मैं उत्तर से, यानी अमेठी से सांसद था। मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना एक अलग अनुभव है, क्योंकि मुझे अचानक लगा कि यहां लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं। न सिर्फ सतही तौर पर बल्कि भीतर तक चीजों को समझते हैं।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 4 कोरोना मरीजों की मौत, 247 नए संक्रमितों की पुष्टि

राहुल गांधी के इस बयान के बाद तो जैसे देश की राजनीति में बवंडर मच गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औंर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पूरी भाजपा ने इस मुद्दे पर राहुल को जमकर घेरा।

Read More: राशन माफिया श्याम दवे का मकान और प्लॉट नीलाम कर रिकवरी करेगी प्रशासन, 80 लाख रुपए के राशन का किया था घोटाला

इधर पूरी कांग्रेस बचाव में उतर गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर रही है। राहुल गांधी एक बार फिर सियासी मुद्दा बने हैं और सोशल मीडिया से लेकर सियासी सूरमाओं के बीच बयानों का बवाल मचा है।

Read More: दुल्हन का भी हो गया बुरा हाल, जब देखा दूल्हे के दोस्तों का गिफ्ट, जानिए ऐसा क्या तोहफा दिया