रायपुर को स्मार्ट पोल की सौगात बुधवार को, ये होंगी सुविधाएं

Ads

रायपुर को स्मार्ट पोल की सौगात बुधवार को, ये होंगी सुविधाएं

  •  
  • Publish Date - March 5, 2019 / 02:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

रायपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ओर से शहरवासियों को उनकी सुरक्षा के लिए बुधवार से स्मार्ट पोल की सौगात मिलने वाली है। शहर के 20 इलाकों में लगने वाले स्मार्ट पोल्स में हाई स्पीड इंटरनेट कवेक्टिविटी, एनवायरोमेंटल सेंसर, कैमरे, डिस्प्ले स्क्रीन, एलईडी, और पैनिक बटन की सुविधा होगी।

पोल में लगे कैमरे से दूर तक संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखी जा सकेगी। आसपास हो रहे सारे मूवमेंट्स डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देंगे। साथ ही एनवायरोमेंटल सेंसर तापमान, कार्बन डाइऑक्साइड के साथ आर्द्रता का स्तर बताएगा। अंधेरे को दूर करने के लिए इसमें एलईडी लाइट्स भी लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह बोले- सेना की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, सरकार जवाब दे 

इस पोल को पैनिक बटन खास बनाते हैं, जो आपात स्थिति में मदद के लिए लगाए गए हैं। बटन के दबाते ही पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी। बता दें कि सीएम के हाथों लोकार्पण के बाद स्मार्ट पोल्स की सुविधाएं बुधवार से चालू कर दी जाएंगी।