Meritorious Students Airport Visit: छत्तीसगढ़ के इन होनहार स्टूडेंट्स को फाइटर प्लेन में बैठने का मौक़ा.. करेंगे एयरपोर्ट विजिट, इस तरह से होगा चयन

Ads

Chhattisgarh Meritorious Students Airport Visit: सक्ती के मेधावी छात्रों को एयरपोर्ट विजिट में फाइटर प्लेन और कॉकपिट देखने का अनोखा मौका मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 08:01 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 08:01 PM IST

Chhattisgarh Meritorious Students Airport Visit || Image- AI Generated FILE

HIGHLIGHTS
  • चयनित छात्र फाइटर प्लेन के कॉकपिट में बैठ सकेंगे।
  • 13 मई को ऑनलाइन परीक्षा के जरिए चयन होगा।
  • पूरी चयन प्रक्रिया और एयरपोर्ट विजिट निःशुल्क रहेगी।

सक्ती: जिला प्रशासन सक्ती द्वारा जिले के होनहार छात्रों के लिए विशेष एयरपोर्ट भ्रमण (एयरपोर्ट विजिट) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को फाइटर पायलट एवं सिविलियन एयरक्राफ्ट को करीब से देखने तथा कॉकपिट में बैठने का शानदार अनुभव प्राप्त होगा। (Chhattisgarh Meritorious Students Airport Visit) यह भ्रमण 17 मई (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

13 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक परीक्षा

चयन प्रक्रिया के तहत सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड आधारित 1 घंटे की बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 मई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी, इसलिए विद्यार्थियों को इंटरनेट सुविधा युक्त मोबाइल साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इच्छुक छात्रों को पंजीकरण फॉर्म भरकर जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्रों में से अपनी पसंद का केंद्र चुनना होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क, कोई भी स्टूडेंट्स ले सकता है हिस्सा

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म का लिंक https://forms.gle/LpLuneAWALY37XKP7 के माध्यम से भर सकते हैं। (Chhattisgarh Meritorious Students Airport Visit) जिला प्रशासन ने जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ लें तथा इस जानकारी को अपने क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों तक अवश्य साझा करें, ताकि जिले के युवा अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. एयरपोर्ट विजिट कार्यक्रम कब आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: सक्ती जिला प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट विजिट कार्यक्रम 17 मई रविवार को आयोजित किया जाएगा।

Q2. छात्रों का चयन किस प्रक्रिया से होगा?

उत्तर: ऑनलाइन सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड आधारित परीक्षा के जरिए छात्रों का चयन किया जाएगा।

Q3. इस कार्यक्रम में कौन-कौन छात्र भाग ले सकते हैं?

उत्तर: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं इस विशेष कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।