Sakti Vedanta Power Plant Blast / Image Source ; FILE
सकती : Sakti Vedanta Power Plant Blast छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इस हादसे में एक और मजदूर की मौत की पुष्टि कलेक्टर ने की है। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सिंगरौली निवासी किस्मत अली के रूप में हुई है। वहीं कई अन्य घायलों का इलाज जारी है। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद अभी भी इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में यह भी अपडेट सामने आया है की वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच बिलासपुर आयुक्त करेंगे। इस संबंध में अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि सीएम साय ने इसकी घोषणा की थी।उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई।
इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-