भाजपा की बाइक रैली में जमकर बजा डीजे, एसडीएम ने थमाया नोटिस

Ads

भाजपा की बाइक रैली में जमकर बजा डीजे, एसडीएम ने थमाया नोटिस

  •  
  • Publish Date - March 2, 2019 / 04:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

धमतरी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भाजपा की राहें पहले जैसी आसान नही रहीं। धमतरी एसडीएम ने भाजपा को नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा युवा मोर्चा की अगुवाई में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

बाइक रैली में धमतरी विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर भी शामिल हुए। रैली में लगातार डीजे चलता रहा जिसमें ऊंची आवाज में गाने बजते रहे और नारेबाजी होती रही। लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के कारण डीजे पर प्रतिबंध है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी गैर कानूनी हो जाता है। भाजपाइयों ने रैली का समापन गांधी मैदान में किया।

यह भी पढ़ें : 11 आईएएस के तबादले, मिश्रा गृह विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए

गांधी मैदान के एक तरफ कोतवाली और दूसरी तरफ एसडीएम कार्यालय है। वहां भी खुलेआम डीजे चलता रहा। हालांकि रमन सरकार में भी इस तरह कोलाहल एक्ट का अक्सर उल्लंघन होता था, लेकिन कार्रवाई कभी नहीं होती थी, पर अब निजाम बदल चुका है तो अंजाम में भी बदलाव दिख रहा है। मामले में धमतरी एसडीएम ने अनुमति के सवाल से ही इनकार कर दिया और भाजपा को नोटिस जारी कर दिया है।