गरीब- बुजुर्गों से आवारा पशुओं की तरह व्यवहार पर सोनू सूद ने की भावनात्मक अपील, वीडियो वायरल होने के बाद दी प्रतिक्रिया

Ads

गरीब- बुजुर्गों से आवारा पशुओं की तरह व्यवहार पर सोनू सूद ने की भावनात्मक अपील, वीडियो वायरल होने के बाद दी प्रतिक्रिया

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 07:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

इंदौर । नगर निगम द्वारा बुजुर्गों को आवारा जानवरों की तर्ज पर निगमा सीमा के बाहर छोड़ने का मामला गरमा रहा है। IBC 24 ने भी इस मामले को जोरशोर से उठाया था। शुक्रवार को बुजुर्गों को अतिक्रमण दस्ते की गाड़ी से बाहर छोड़ा गया था, इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था।

पढ़ें- शिक्षामित्रों के खातों में आएगी 20-20 हजार की राशि,…

अब इस मामले पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी है। सोनू सूद ने बेघर बुजुर्गों की जिम्मेदारी उठाने की अपील की है।

 पढ़ें- भारत की GDP वित्त वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत की दर…

बदा दें कि शुक्रवार को इंदौर  नगर निगम का अमानवीय चेहरा सामने आया था, इंदौर नगर निगम की एक गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर नगर निगम कर्मी गरीब और बुजुर्गों को नगर निगम सीमा के बाहर छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। अतिक्रमण दस्ते की गाड़ी में भरकर लाए गए लोगों को क्षिप्रा नदी के पास छोड़ा जा रहा था।

ये भी पढ़ें- किसान नेता राकेश टिकैत ने एक शख्स को जड़ा तमाचा, प्रियंका गांधी ने क…

निगम कर्मचारियों की इस हरकत के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया, गुस्साए स्थानीय लोगों ने इस दस्ते को यहां से खदेड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- मकान में दबिश देकर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, शराब के नशे…

पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया था। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि IBC24 नहीं करता है।