रायपुर: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपक अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का प्रभार दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते ही दीपक अग्रवाल को निर्वाचन आयोग से स्वास्थ्य विभाग भेजा गया था।इससे पहले सरकार ने आज ही दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्रभात मलिक और राहुल वेंकट स्वास्थ्य विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए गए हैं।
बता दें राजधानी में रायपुर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आ गया है। लंदन से लौटी एक युवती को एम्स में दाखिल किया गया है। युवती में कोरोना पॉजिटिव है। युवती के साथ उसके माता-पिता को भी एम्स में भर्ती किया गया है। तीनों लंदन से लौटे थे।
Read More: कोरोना वायरस, संक्रमित देशों से आए लोगों को दुर्ग के इस अस्पताल में…
बताया जा रहा है ये सभी लौटने के बाद कई जगहों पर भ्रमण किए थे। युवती और परिजन जिन-जिन इलाकों में भ्रमण किया था उसे चिन्हित कर उनसे मुलाकात करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।