सर्जिकल स्ट्राइक-2, मेहबूबा के ट्वीट के बहाने दिग्विजय ने बीजेपी और संघ पर साधा निशाना

Ads

सर्जिकल स्ट्राइक-2, मेहबूबा के ट्वीट के बहाने दिग्विजय ने बीजेपी और संघ पर साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - February 27, 2019 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

जबलपुर। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लोगों के जश्न मनाने को जहालत बताने वाले पीडीपी की मुखिया मेहबूबा मुफ़्ती के ट्वीट के बहाने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और संघ पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसका जबाव भाजपा और संघ के नेता राम माधव से पूछना चाहिए, जिन्होंने पीडीपी की मुखिया मेहबूबाजी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना था कि एयर स्ट्राइक का मुद्दा सेना और देश की सुरक्षा से जुड़ा है। इसलिए इसमें राजनीति नही होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों द्वारा घोटालो पर शिवराज सरकार को क्लीन चिट देने के मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये हथकंडा भाजपा के जमे-जमाए लोगो का षडयंत्र है। वही प्रदेश में बढ़ते अपराध और सतना के चित्रकूट में हुए जुडवा भाइयों के अपहरण और हत्याकांड मामले में दिग्विजय ने एक बार फिर संघ और बीजेपी को घेरते हुए हमला बोला।

दिग्विजय ने कहा कि इंदौर, मंदसौर, रतलाम और चित्रकूट घटना में भाजपा नेताओ का हाथ है। चित्रकूट की घटना में मिली गाड़ियों और मोटरसाइकल में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। नंबर की जगह गाड़ियों में राम राज लिखा था। भाजपा के झंडे लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि मैं उस परिवार के साथ हूं,  जिन्होंने दो मासूम बच्चों को खोया है। ऐसे हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : LIVE : भारत ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया, पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक 

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने हाल ही में संपन्न संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिवसीय दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत लोकसभा की तैयारी के लिए आए थे। वह कोई जनकल्याण के लिए तो नहीं आये होगें।