निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर पेश नहीं हुई ईओडब्ल्यू कार्यालय में

Ads

निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर पेश नहीं हुई ईओडब्ल्यू कार्यालय में

  •  
  • Publish Date - April 10, 2019 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रेखा नायर बुधवार को भी EOW कार्यालय में पेश नहीं हुई 1 सप्ताह पहले अखबार में नोटिस जारी कर उन्हें सप्ताह भर के भीतर दफ्तर में हाज़िर होने क निर्देश दिया गया था। उनके लिए यह अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर था।

बता दें कि ईओडब्ल्यू की ओर से रेखा नायर को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। नायर के दुर्ग से बुलवाए गए सर्विस रिकॉर्ड में कई खामियां मिली हैं, जिसमे भर्ती की अहर्ताओं को नजर अंदाज किया गया है। साथ ही, रेखा का चरित्र प्रमाण पत्र भी रिकॉर्ड से गायब है। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में दुर्ग एसपी को कई बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें : जोगी ने दंतेवाड़ा अटैक को बताया सरकार का बड़ा फेल्योर, कहा- इन्हें सिर्फ दुश्मनी निभाने आता है 

बताया जा रहा है कि दुर्ग एसपी की जांच रिपोर्ट आने के बाद रेखा नायर की बर्खास्तगी की कार्रवाई जल्द शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि करीब साढ़े चार साल से ईओडब्ल्यू में कार्यरत और निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर के पास 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है।