छग विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन,आज भी हंगामे के आसार

Ads

छग विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन,आज भी हंगामे के आसार

  •  
  • Publish Date - February 13, 2019 / 02:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन यानी आज भी हंगामे के आसार हैं। आज कार्यसूची में ज्यादातर गृह, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों से संबंधित प्रश्न लगाए गए हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के बजट में कार्यों की स्वीकृति की जानकारी मांगी है,वहीं कांग्रेस के विधायक विनोद चंद्राकर ने महासमुंद जिले के थानों में दर्ज अपराधिक मामलों की और बहुजन समाज पार्टी के विधायक केशव चंद्रा ने कैदियों की मौत की जानकारी मांगी है।

ये भी पढ़ें- “मेरा परिवार बीजेपी परिवार” अभियान की शुरुआत, इंदौर में विजयवर्गीय तो भिलाई में सरोज

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजिम कुम्भ को बंद करने को लेकर धर्मस्व मंत्री को घेरने की कोशिश करेंगे,वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य धनेंद्र साहू, अटल नगर विकास प्राधिकरण के ग्राम चेरिया पोता की आवागमन सड़क को बंद करने का मामला उठाएंगे ।

ये भी पढ़ें- एकाएक शराबबंदी कर लोगों को मौत मुंह मे नहीं धकेल सकते, सीएम भूपेश ने दिया विपक्ष को दो

बीजेपी के सौरभ सिंह जांजगीर-चांपा जिले में स्वीकृत एनीकट निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला उठाकर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर की एनुअल रिपोर्ट पटल पर रखेंगे, इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी एस सिंहदेव और गृह, PWD,पर्यटन,संस्कृति धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी ।