रायपुर। देश में कोरोना के हालात और ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने बैठक बुलाई है। वर्चुअल बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शामिल होंगे।
Read More News: कोल इंडिया लिमिटेड प्रदेश के इस शहर में लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट, इधर नकली रेमडेसिविर मामले में जसमीत मोखा, सोनिया खत्री को भेजा गया जेल
बैठक में प्रदेश में कोरोना के हालात और ब्लैक फंगस के मामलों को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान और इसमें आ रही दिक्कतों पर भी केंद्रीय मंत्री से बात होगी।
संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में राजस्थान सरकार की तरह ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जा सकता है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा होगी। बता दें कि प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के 110 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
Read More News: 28 मई तक 36 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, इस प्रदेश के सीएम ने किया ऐलान