इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशे का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कालेज के छात्रों और युवाओं को फोन ऑर्डर पर ब्राउन शुगर उपलब्ध कराते थे ।आरोपियों के पास से चार लाख रुपये की ब्राउनशुगर बरामद की गई है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है ।
ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव के लिए रमन सिंह का दावा, कांग्रेस को दिखाया आइना
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि लंबे समय से कॉलेज के आसपास एक महिला और 2 युवक छात्रों को मोबाइल ऑर्डर पर ब्राउन शुगर सप्लाई कर रहे हैं । क्राइम ब्रांच ने सतत निगरानी रखकर अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस का शक जब यकीन में बदल गया तो पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
ये भी पढ़ें- बड़ी मूछों वाले डकैत ही नहीं चंबल की पहचान, सोनचिड़िया के मुकाबले प…
पुलिस ने एक महिला अफसाना बी और इकबाल खान फ़क़ीर मोहम्द को गिरफ्तार किया है । इन आरोपियों के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है जिसकी कीमत 4 लाख रुपये है । पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह अलग अलग क्षेत्रो में घूम कर मादक पदार्थो की सप्लाई करते थे। महिला अफसाना बी खजराना क्षेत्र में ब्राउन शुगर सप्लाई करती थी । फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस एक अन्य आरोपी से भी पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से किसी बड़े खुलासे की उम्मीद है।