कांग्रेस का आज लोकतंत्र सम्मान दिवस, कमलनाथ जनता के नाम जारी करेंगे वीडियो संदेश, निकालेगी तिरंगा पदयात्रा

Ads

कांग्रेस का आज लोकतंत्र सम्मान दिवस, कमलनाथ जनता के नाम जारी करेंगे वीडियो संदेश, निकालेगी तिरंगा पदयात्रा

  •  
  • Publish Date - March 20, 2021 / 01:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस आज लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सुबह 10 बजे जनता के नाम वीडियो संदेश देंगे। जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशभर में तिरंगा पदयात्रा भी निकालेगी। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना का वाचन और वितरण किया जाएगा। साथ ही महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

Read More News: दुनियाभर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर का सर्वर डाउन, ठप्प हुई सेवाएं

बता दें कि बीते साल आज ही के दिन कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने सौदे की राजनीति कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। लेकिन कांग्रेस और कमलनाथ नैतिक मूल्यों से पीछे नहीं हटे और लोकतंत्र के सम्मान में सीएम पद से इस्तीफा दिया।

Read More News: GATE-2021 में रायपुर की विधुश्री पांडेय ने हासिल किया 510 रैंक, NIT में कर रही फाइनल ईयर की पढ़ाई

इसीलिए कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है। हालांकि जबलपुर में प्रशासन ने कोरोना का हवाला देकर कांग्रेस को रैली और अन्य कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी है। इस पर कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासन कोरोना की आड़ लेकर उनके आयोजन को टालने की साजिश रच रहा है।

Read More News: कोरोना का कमबैक…खतरे की नई दस्तक! छत्तीसगढ़ में कोरोना का कमबैक क्यों और कैसे हुआ?

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भी वो लोकतंत्र सम्मान दिवस मना कर बीजेपी की असंवैधानिक हरकत उजागर करने सड़कों पर उतरेंगे।

Read More News: ‘महाराज’ बन गए ‘भाई साहब’! सिंधिया पर बार-बार क्यों निशाना साध रही कांग्रेस?