उज्जैन। उज्जैन में चल रहे बीजेपी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का आज दूसरा दिन है। पहले दिन सीएम शिवराज सिंह ने विधायकों को अपने व्यवहार और प्रवास कार्यक्रम में सुधार को लेकर समझाइश दी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही विधायकों का उद्देश्य है। ऐसे में कार्यकर्ता और जनता से संयम से बात की जाए। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा ने विधायकों को बीजेपी की रीति-नीति से अवगत कराया।
विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में पहली बार शामिल सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायक इससे सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग को अद्भुत बताते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में किस तरीके से शुचिता होनी चाहिए प्रशिक्षण वर्ग में ये सिखाया गया।
Read More News: राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का निर्देश, कहा- आयुष अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में व्यक्तिवाद का पाठ पढ़ाया जाता है। जबकि बीजेपी में समाज सेवा का। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार विधायकों के स्टाफ के आचरण के चलते विधायकों की छवि खराब होती है और वो चुनाव हार जाते हैं। ऐसे में जनता से कैसे बात करें इसे लेकर विधायकों के स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है।
Read More News: भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, 1 लाख करोड़ का बजट लाने, स्कूल खोलने सहित अन्य नई योजनाओं