भोपाल। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के मामले में अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 5 हजार 65 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 88 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 10 हजार 337 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने कोरोना रोकथाम पर भूपेश बघेल से की चर्चा,…
प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 77 हजार 607 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 7 हजार 227 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: सड़क पर खड़ी हिल रही थी ऐम्बुलेंस, शक होने पर पुलिस…
प्रदेश में अब तक 7 लाख 47 हजार 783 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 6 लाख 62 हजार 949 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
वहीं ग्वालियर में135 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 526 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।