कछुआ गति से चल रहा सड़क निर्माण का काम, सांसद ने लोकसभा में बुलंद की बस्तर की आवाज

Ads

कछुआ गति से चल रहा सड़क निर्माण का काम, सांसद ने लोकसभा में बुलंद की बस्तर की आवाज

  •  
  • Publish Date - November 21, 2019 / 02:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

बस्तर। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में  सांसद दीपक बैज ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के लिए नासूर बन चुका सड़क का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि रायपुर बस्तर से 300 किलोमीटर दूर है। एक ही सड़क मार्ग है, जो पिछले तीन वर्षो से बन रही है। ये सड़क केवल 45 किलोमीटर बनी है। सड़क ना बन पाने की वजह से नक्सल क्षेत्र में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा।

ये भी पढ़ें- मिशनरी स्कूल शिक्षकों ने उतरवाए छात्राओं के लैगिंग्स, बौखलाए परिजन …

बस्तर सांसद दीपक बैज के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी है।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेल ने आज रद्द की है 258 ट्रेनें, 118 आंशिक तौर पर कैंसिल.. …

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस इलाके में सघन वन है, जहां पेड़ काटने को लेकर वन विभाग से अनुमति लेनी होती है। भू अधिग्रहण के लिए समस्याएं आती है। फिर भी कोशिश की जाएगी कि सड़क निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो सके।

देखें वीडियो-