भिलाई। शराब के नशे में दो युवकों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। सुपेला थाना क्षेत्र में शराब के शने में धुत युवकों ने एक युवक की चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना मरीजों की मौत, 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि
जानकारी के अनुसार बीती देर रात की यह घटना है। वारदात के बाद सुबह पुलिस ने शव बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं 10 लोगों से पूछताछ किया है। वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं हुई।
Read More News: घमासान! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?
आरोपी भी मृत युवक को नहीं पहचान पाए। मृतक की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इधर वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Read More News: #IBC24AgainstDrugs: ‘उड़ता रायपुर’…ड्रग्स का ‘होलसेल’ बाजार…! किसके संरक्षण में चल रहा है ड्रग्स का कारोबार?