अनियंत्रित बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्टर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, मची चिखपुकार

Ads

अनियंत्रित बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्टर, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, मची चिखपुकार

  •  
  • Publish Date - January 30, 2020 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

भिण्ड। जिले के दबोह मोड़ के पास हादसा अनियंत्रित बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से यात्री घायल हुए हैं। जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: हादसा: ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत, तीन गंभीर

जानकारी के अनुसार दबोह मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। जोरदार टक्कर होने से बस में आधा दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई। वहीं हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए। गुस्से में लोगों ने बस चालक की जमकर पिटाई की दी।

Read More News: शादी समारोह के दौरान भवन में चोरी, लाखों रुपए नगदी सहित सोने के जेव…

वहीं मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को काबू किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की लापरवाही से हादसा हुआ है। गनीमत है कि किसी की जान नहीं गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More News: ससुराल में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी और साले ने दिया वारदात को.