अनियंत्रित ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

Ads

अनियंत्रित ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 4 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

  •  
  • Publish Date - March 14, 2019 / 04:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

सागर: जिले के जमुनिया इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से 4 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पातल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस शव मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है।

Read More: मुंबई में शिवाजी टर्मिनस के पास फुट ओवरब्रिज ढहा, 4 की मौत, 34 घायल

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग मैजिक में सवार होकर सागर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जमुनिया गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।

Read More: Watch Video: मुंबई में शिवाजी टर्मिनस के पास फुटब्रिज ढहा, दो दर्जन से अधिक घायल, हड़कंप

 

ताजा खबर