अज्ञात बदमाशों ने ढाबा में 3 लोगों को मारी गोली, 2 महिलाओं की मौत, ढाबा संचालक गंभीर

Ads

अज्ञात बदमाशों ने ढाबा में 3 लोगों को मारी गोली, 2 महिलाओं की मौत, ढाबा संचालक गंभीर

  •  
  • Publish Date - June 7, 2019 / 04:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

सतना। जिले के सितपुरा में एक ढाबा में देर रात बाबा ढाबा के समीप अज्ञात लोगों ने 3 लोगों को गोली मार दी। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.,

मरने वाली दोनों महिलाएं ढाबे में ही रहती थीं। जबकि घायल ढाबा संचालक है। घटना की सूचना मिलते ही नागौद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ बदमाश अचानक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद ढाबा संचालक अंगद प्रसाद जोशी और ढाबे पर रहने वाली दो महिलाओं माया जोशी और चंपा जोशी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी।

यह भी पढ़ें : ASI उमेश शर्मा बर्खास्त, आरोपी से 50 हजार रूपए लेकर छोड़ने का था आरोप 

इससे दोनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। बदमाश इसके बाद वहां से भाग निकले। गोलियों की आवाज सु्नकर आसपास रहने वाले लोग पहुंचे और हालात देखकर पुलिस को सूचना देते हुए ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।