कटोरा तालाब गार्डन में युवाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर दी सीएम बघेल को बधाई.. देखिए

Ads

कटोरा तालाब गार्डन में युवाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर दी सीएम बघेल को बधाई.. देखिए

  •  
  • Publish Date - December 17, 2019 / 10:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

रायपुर,छत्तीसगढ़। नई राज्य सरकार के आज एक वर्ष पूरे होने पर युवाओं ने अनूठे अंदाज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में मोबाइल ऐप के जरिए होगा 16वीं जनगणना का कार्य

राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब गार्डन में युवाओं ने बधाई देने के लिए आकर्षक रंगोली तैयार कराई है। युवाओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने स्वयं कटोरा तालाब पहुंचकर युवाओं की बधाई स्वीकार की और उन्हें धन्यवाद दिया।

पढ़ें- सीएम बघेल ने गुरू घासीदास जयंती की दी बधाई, उनके उपदेश को बताया मान…

बघेल के कटोरा तालाब पहुँचने पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर और उन्हें गुलाब की माला पहनाकर युवाओं ने उन्हें बधाई दी। रंगोली कलाकार भोजराज धनगढ़ द्वारा तैयार की गई रंगोली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी का सुंदर चित्र भी बनाया गया है। इस अवसर पर विनोद तिवारी सहित युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पढ़ें- कांग्रेस का ‘शहरी जन घोषणा पत्र 2019’ जारी, मंत्री शिव डहरिया ने दी…

घने कोहरे के कारण बस और ऑटो में भिड़ंत