महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिसकर्मी ने साथी को गोली मारी

Ads

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिसकर्मी ने साथी को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - August 29, 2022 / 03:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नागपुर, 29 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में गढचिरौली जिला पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) के एक सदस्य ने सोमवार को जंगल में नियमित गश्त के दौरान कथित पर अपने साथी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना जिले के एट्टापल्ली तालुका में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के मुताबिक क्यूआरटी के जवान संतोष सिदाम ने अपने सहकर्मी विजय कारमे को गोली मारकर घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि कारमे को सीने के बाएं हिस्से में गोली लगी है और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नूरूल अमीन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गढचिरौली में गोली लगने से घायल जवान को सोमवार सुबह भर्ती कराया गया था और उसकी हालत स्थिर है।

भाषा धीरज पारुल

पारुल