ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,434 नए मामले, 15 और मरीजों की मौत

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,434 नए मामले, 15 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 09:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

भुवनेश्वर, आठ नवंबर (भाषा) ओडिशा में 1,434 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,01,574 हो गए।

इसके साथ ही कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 1,425 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 833, विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए और बाकी लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 144 मामले सामने आए और कटक में 141 तथा बालासोर में 99 मामले सामने आए।

राज्य में कोविड-19 से अब तक हुई मौत के मामलों में खुर्दा के 248, गंजाम के 232 तथा कटक के 119 मरीज थे।

अधिकारी के अनुसार ओडिशा में अभी 13,239 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 2,86,857 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमण की दर 6.11 प्रतिशत है।

भाषा यश वैभव

वैभव