तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नये मामले, पांच और मौतें

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नये मामले, पांच और मौतें

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नये मामले, पांच और मौतें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 21, 2020 5:15 am IST

हैदराबाद, 21 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले 2.26 लाख तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण पाँच और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,287 हो गई।

बुधवार को जारी किए गए एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 256 मामले सामने आए, इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 135 और खम्मम में 106 मामले सामने आए हैं।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20,449 है। 20 अक्टूबर को 41,475 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 39.40 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख जनसंख्या पर 1.05 लाख नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 90.38 फीसदी है, जबकि देश में यह 88.8 फीसदी है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश


लेखक के बारे में