तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले आए, पांच और मौतें हुईं

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले आए, पांच और मौतें हुईं

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले आए, पांच और मौतें हुईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 22, 2020 7:46 am IST

हैदराबाद, 22 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 1,579 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,27,580 तक पहुंच गए, जबकि पांच और मौतें होने से मृतकों की संख्या 1,292 हो गईं। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 254 मामले सामने आए, इसके बाद मेडचल मलकाजगिरी और रंगारेड्डी जिलों में 98-98 मामले सामने आए हैं।

उसमें कहा गया कि राज्य में अब 20,183 मरीजों का इलाज चल रहा है। 21 अक्टूबर को 38,565 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में अब तक कुल 39,78,869 नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में प्रति दस लाख जनसंख्या पर 1,06,901 जांच की गई है।

राज्य में मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 90.56 प्रतिशत है, जबकि देश में यह 89.2 प्रतिशत है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश


लेखक के बारे में